HomeChandigarhIT विभाग ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान

IT विभाग ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: आयकर विभाग की ओर से सेक्टर-32 में जीजीडीएसडी कॉलेज कैंपस के मनोरंजन हॉल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन डीजीआईटी (इन्व), एनडब्ल्यूआर मोनिका भाटिया ने किया। जिसमें कई रक्तदाताओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (एन.डब्ल्यू.आर.) अमरापली दास के नेतृत्व और प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स-1, चंडीगढ़ शालिनी भार्गव कौशल के सक्षम मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने रक्तदान करके एक संवेदनशील और प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल पेश की। जीवन के असली अर्थों और रक्तदान के महत्व को दर्शाते हुए उन्होंने सभी को प्रेरित किया। रक्त दाताओं में आयकर परिवार के सदस्य और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे।

जहां रक्त दाताओं को एक प्रमाण पत्र और एक कस्टमाइज़्ड मग देकर सम्मानित किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों की एक टीम ने रक्त दाताओं की गहन जांच के बाद रक्त एकत्रित किया। इस शिविर में कुल 150 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. तरूणदीप कौर, सीआईटी (ओएसडी), चंडीगढ़, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा, डॉ. महिंदर सिंह (डीसीआईटी), दविंदर पाल सिंह (आईटीओ), अरुण मौंगा (आईटीओ), राजीव लोचन (आईटीओ), कोऑर्डिनेटर प्रदीप और वरिंदर भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -