Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: NRI Sabha में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, जल्द Travel Agents के...

Jalandhar News: NRI Sabha में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, जल्द Travel Agents के खिलाफ होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डिपोर्ट हुए यात्रियों को लेकर विधायक ने जमकर केंद्र पर निशाने साधे

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल एनआरआई भवन पहुंचे, जहां उन्होंने एनआईआर लोगों को आ रही समस्याओं को लेकर बात की। इस दौरान मौके पर कुलदीप धालीवाल के साथ नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान, आदमपुर से पूर्व विधायक पवन टीनू सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे पंजाबियों के भविष्य को लेकर एनआरआई सभा में सेमीनार करवाया गया। मीडिया से बात करते हुए कुलदीप धालीवाल ने कहा कि डिपोर्ट हुए लोगों की मदद के लिए एनआरआई सभा मदद के लिए आगे आई है। जो लोग डिपोर्ट होकर पंजाब लौटे है उनके लिए सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।

पंजाब सरकार ने 50 हजार युवाओं को नौकरी दी गई है, ऐसे में डिपोर्ट होकर लौटे लोगों को भी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी। वहीं पंजाब के युवाओं को नौकरी देने के लिए कहा कि एडवोबेट इंडस्ट्री, स्टील की इंडस्ट्री पंजाब में निवेश कर रही है। जब पंजाब में बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री आएंगी तो युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी। वहीं ट्रैवल एजेंट के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक सरकार द्वारा 15 पर्चे ट्रैवल एजेंट दर्ज किए गए है। ऐसे में जो भी शिकायत देंगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं स्टिंग ऑपरेशन को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहाकि उसकी जांच की जाएगी और जांच के बाद ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।वहीं डिपार्टमेंट की सूची में नाम ना होने को लेकर धालीवाल ने कहा कि डिपार्टमेंट को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की सेवा करने के लिए आए है और पंजाब को बचाने के लिए आए है। महकमा उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, वह पंजाब में सुधार लाना चाहते है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत मान की ड्यूटी है, जैसा काम सीएम मान ने लेना है वह उस पर काम करेंगे।

मामले की जानकारी देते हुए विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि जितने पंजाबी लोग वापिस लौटे है, उन्हें नौकरी और बिजनेस खोलने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जितने भी पंजाबी डिपोर्ट होकर लौटे हैं उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी दी जाएगी। वहीं अगर उनमें से कोई बिजनेस खोलना चाहता है तो उसकी भी आर्थिक मदद की जाएगी। सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार देने को लेकर विधायक ने कहा कि पिछले 3 साल में पंजाब सरकार ने युवाओं को नौकरियां दी है और बिजनेस भी पंजाब में सरकार लेकर आई है।

वहीं कॉलेज को लेकर कहा कि इस बार युवाओं में भारी मात्रा में स्टूडेंट्स आईटी सहित अन्य कॉलेजों में एडमिशन ले रहे है। कॉलेज में स्टूडेंट्स की संख्या में भी बढ़ौतरी हुई है। अमेरिका से डिपोर्ट होने के मामले में केंद्र पर विधायक ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 56 इंच का सीना लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले, लेकिन उन्होंने डिपोर्ट हुए पंजाब सहित अन्य जिलों के लोगों के लिए कोई बात नहीं की। केंद्र पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि तीनों विमानों को पंजाब में उतारकर भाजपा द्वारा पंजाब के बदनाम करने की साजिश की जा रही है। तीनों विमानों को दिल्ली, गुजरात या हरियाणा में भी उतारा जा सकता था। हालांकि उन जिलों के लोग भी इन विमानों में डिपोर्ट होकर पहुंचे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -