बठिंडाः रामा मंडी में रिफाइनरी से तेल भरकर जम्मू जा रहे तेल टैंकर में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज रिफाइनरी रोड गांव सेखू के पास तेल टैंकर के आगे के केबिन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद तुरंत चालक और कंडक्टर टैंकर गाड़ी से नीचे उतर गए। घटना की सूचना चालक द्वारा रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड को दी गई।
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने फोम टेंडर से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर रामां थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह और रिफाइनरी पुलिस चौकी के इंचार्ज रवनित सिंह टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने कहा कि टैंकर के सिर्फ आगे के हिस्से को ही नुकसान हुआ है। बड़ी घटना होने से बचाव हो गया।