दरभंगाः विशनपुर-बिठौली मुख्य मार्ग तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आने से उसके दोनाें पैर कट गया। आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए DMCH के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। युवक की गंभीर स्थिति को देखकर उसे PMCH पटना रेफर कर दिया गया है। पत्नी संजना देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर शौच करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
किशनदेव सदा पेशे से ऑटो चालक है। शुक्रवार देर शाम घर के बाहर शौच करने जा रहे थे। तभी तेज गति से बिशनपुर से बिठौली की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें उड़ा दिया। घटनास्थल पर ही उनके दोनों पांव कट गए। किशनदेव सदा ने कुछ महीने पहले ही किस्त पर टेंपो लेकर चलना शुरू किया था उसके दो छोटे बच्चे सुंदरम (05) और सोनम (03) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में बिशनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक का दोनों पैर कटा है। चालक और सह चालक फरार है। ट्रक मालिक का पता लगा लिया गया है। जख्मी के बयान मिलते हैं केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।