जालंधर,ENS: थाना लोहियां के गांव बाड़ा जागीर के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ऑल्टो कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई गई। हादसा इतना भीषण था कि पेड़ से कार की टक्कर होने के बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार की लपटें तेज बढ़ने लगी। जिसके बाद कार चालक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
हादसे में कार जलकर राख हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक की पहचान अमनप्रीत सिंह ने बताया निवासी मुरीदवाल तहसील शाहकोट के रूप में हुई है। हादसे में घायल अमनप्रीत सिंह को उपचार के लिए लोहियां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।