जालंधर, ENS: महानगर के सबसे व्यस्त बाजार सूदां चौक में इमारत में आग लग गई। इस दौरान देर रात आग लगने की सूचना मिलने पर व्यस्त बाजार में रह रहे लोगों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कई सालों से बंद बिल्डिंग में आग लगी थी। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। बाजार तंग होने के चलते दमकल विभाग की टीम छोटी गाड़ियों सहित मौके पहुंचे।
जिसके बाद 2 गाड़ियां लगाकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार योगेश ने बताया कि यह दुकान काफी सालों से बंद पड़ी है। लेकिन इसके अंदर कुछ पुराने कपड़े पड़े हुए है, जिसको आग लग गई। आग लगने के बाद आस पास के दुकानदारों में दहशत में आ गए, लेकिन दमकल विभाग ने समय रहते इस आग पर काबू पा लिया।
वहीं दमकल विभाग के अधिकारी रवनीत सोंधी ने बताया कि हमें करीब साढ़े 10 बजे कॉल आई थी कि सूदां चौक स्थित किसी दुकान में आग लगी है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और कुछ समय में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा लोगों से पता चला कि इमारत 20 साल से बंद है, लेकिन छत के रास्ते से हमने कड़ी मशक्त के साथ इस आग पर काबू पाया गया।