Punjab Govt Advertisement
HomeNationalमकान में लगी भीषण आग, दूसरी मंजिल से लोगों ने लगाई छलांग,...

मकान में लगी भीषण आग, दूसरी मंजिल से लोगों ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः नांगलोई में घर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर में गैस लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने के दौरान परिवार के 6 लोगों ने दूसरी मंजिल छलांगें लगाई और जान बचाई। वहीं, घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान दूसरी मंजिल से छलांग लगाने से घायल परिवार वालों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।


फिलहाल सभी घायलों का पुष्पांजलि अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में घायलों की पहचान 19 वर्षीय प्रांजल, 40 वर्षीय प्रीति, 40 वर्षीय पंकज, 18 वर्षीय पनव, 13 वर्षीय वैभव और 20 वर्षीय स्वेता के रूप में हुई है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

बताया जा रहा है कि आग घर की पहली और दूसरी मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी। उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि गैस लीक होने से मकान में आग लगी थी। बता दें कि दूसरी मंजिल से कूदने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से एक घर में आग लग गई थी। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों ने नीचे छलांग लगा दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -