Punjab Govt
HomeHimachalजिलाधीश ऊना ने किया प्रैस रूम बंगाणा का निरीक्षण, उपकरणों की तत्काल...

जिलाधीश ऊना ने किया प्रैस रूम बंगाणा का निरीक्षण, उपकरणों की तत्काल उपलब्धता के दिए आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के प्रैस क्लब बंगाणा के पत्रकारों के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने बंगाणा स्थित प्रैस रूम का निरीक्षण किया और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर प्रैस क्लब बंगाणा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में सभी पत्रकारों ने जिलाधीश का गर्मजोशी से स्वागत किया। ज्ञात रहे बंगाणा के पत्रकारों ने लंबे समय से एक बेहतर प्रैस रूम की मांग कर रखी थी, जिसे विधायक विवेक शर्मा के सहयोग से साकार किया गया। बीस वर्षों से संजोए इस सपने को पूरा करने में स्थानीय प्रशासन की भी अहम भूमिका रही। निरीक्षण के दौरान जिलाधीश जतिन लाल ने प्रैस रूम में सुविधाओं की कमी को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसमें एक बड़ी एलईडी स्क्रीन, एयर कंडीशनर, कंप्यूटर, पर्दे और एक लैपटॉप शामिल हैं। प्रैस क्लब बंगाणा के सदस्यों ने बताया कि वर्षों से पत्रकारों के लिए बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब आधुनिक सुविधाओं से लैस यह प्रैस रूम न केवल उनके कार्य को सुगम बनाएगा, बल्कि पत्रकारिता के स्तर को भी ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक विवेक शर्मा ने प्रैस क्लब बंगाणा की आवश्यकताओं को समझते हुए पहले ही फर्नीचर की व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की थी। वहीं, जिलाधीश जतिन लाल ने उपकरणों की उपलब्धता की स्वीकृति देकर पत्रकारों की मुश्किलों को और कम कर दिया।
  प्रशासन और पॉलिटीशियन के बीच सेतू का काम करता है मीडिया:जतिन लाल
प्रैस रूम बंगाणा के निरीक्षण के दौरान जिलाधीश जतिन लाल ने कहा पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुविधा का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रैस क्लब बंगाणा के लिए आधुनिक उपकरण जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे पत्रकारों को अपने कार्य में कोई बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रैस रूम के भीतर जल्द से जल्द एलईडी, एसी, कंप्यूटर, पर्दे और लैपटॉप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधीश ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक ओर जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने पर मीडिया अहम रोल अदा करता है। ओर प्रशासन ओर पॉलिटीशियन के बीच मीडिया सेतू का काम करता है। इसलिए प्रैस रूम बंगाणा के लिए कभी कोई ओर समस्या हो। तो उसका भी समाधान तत्काल किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल,खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, प्रैस क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, महासचिव जोगेंद्र देव आर्य, नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष विपिन साजन, अजय शर्मा,राजेश ठाकुर,जितेंद्र शर्मा,नीना कुमारी,रिंकू तलमेहड़ा,शकुंतला देवी,राम सिंह, विनोद शर्मा ,सतीश कुमार के अलावा सभी सदस्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -