Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: दिन दिहाड़े चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के...

Punjab News: दिन दिहाड़े चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः साई मंदिर के पास सेल-परचेस का काम करने वाले एक व्यपारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दिन दिहाड़े घर से लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस संबंधी पीड़ित मेजर सिंह और उसके रिश्तेदारों ने बताया कि सुबह पारिवारिक फंक्शन में शामिल होने के लिए अमृतसर गए थे। शाम को जब घर वापस पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला पड़ा था। जब अंदर जाकर कमरों की जांच की तो अलमारी के ताले टूटे पड़े थे।

जिसमें से 30 तोले के करीब सोना के गहने और 70 हजार रुपए की नकदी गायब थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया। पुलिस प्रशासन से मांग करते कहा कि चोरों की तालश करके जल्द पकड़ा जाए और उनके नुक्सान की भरपाई की जाए। थाना अजनाला के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा ले लिया गया है। आरोपियों की तालाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -