Punjab Govt Advertisement
HomeNationalAAP MLA को मिली राहत, गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट का आया बड़ा...

AAP MLA को मिली राहत, गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट का आया बड़ा बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक अमानतुल्लाह खान ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां कोर्ट में सुनवाई के दौरान माननीय जज ने आप विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर की गई एक याचिका पर आप नेता अमानतुल्ला खान का जवाब मांगा है। इसमें निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है।

इस आदेश में दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़ी कथित अनियमितताओं से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने और उन्हें रिहा करने से इनकार कर दिया गया था। न्यायाधीश विकास महाजन ने ओखला से आप विधायक को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई 21 मार्च को तय की गई है। इसके अलावा न्यायाधीश ने निचली अदालत से कहा है कि जब तक उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई नहीं हो जाती, आप अपने यहां उस तारीख तक कार्यवाही स्थगित रखें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -