HomeNationalसहपाठी ने धमकाया तो 11वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, जानें...

सहपाठी ने धमकाया तो 11वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः 11वीं क्लास की स्टूडेंट ने साथी छात्र से परेशान होकर खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट ने सहपाठी की धमकियों से परेशान होकर सुसाइड करने की कोशिश की। आरोप है कि लड़का उस पर शादी का दबाव बना रहा है। पुलिस लड़के की तलाश कर रही है। मामला कोटा के इटावा कस्बे का बताया जा रहा है।

जानकारी देते हुए छात्रा की मां ने बताया कि वह 8 फरवरी को खेत गई थी। घर में बेटी अकेली थी। पीछे से एक लड़का घर में आया और बेटी को धमकी दी। बोला कि ‘मुझसे शादी कर ले वरना, मैं तुझे जान से मार दूंगा।’ वापस घर आने पर बेटी ने आपबीती बताई। उसने बताया कि, लड़का उसकी क्लास में ही पढ़ता है। स्कूल आते-जाते भी रास्ता रोककर परेशान करता है।

अगले दिन शनिवार 9 फरवरी को मैं नहाने गई। पीछे से मेरी बेटी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। जैसे-तैसे आग को बुझाया और इटावा के स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि आग में जलने से बेटी के कमर और पीठ का कुछ हिस्सा जल गया। एमबीएस हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

इटावा थाना अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि 9 फरवरी को लड़की को एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उसके परिजनों ने लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -