Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: श्री गुरु रविदास जयंती शोभा यात्रा पर पहुंचे सासंद चन्नी...

Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जयंती शोभा यात्रा पर पहुंचे सासंद चन्नी और विजय सांपला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में आज शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती को लेकर बूटा मंडी स्थित सतगुरु रविदास धाम में मेला शुरू हो गया है। इस मेले में कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह और भाजपा नेता विजय सांपला गुरु रविदास धाम पहुंचे, जहां मीडिया से बात करते हुए सासंद चन्नी ने लोगों को शुभ अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जालंधर में भारी मात्रा में श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती को लेकर उत्साह पाया जा रहा है।

जिसके चलते आज विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। वहीं परगट सिंह ने कहा कि सभी गुरु इंसानियत को लेकर पहले बात करते है। ऐसे में उन्होंने कहा शोभायात्रा को लेकर लोगों को बधाई दी। यह शोभा यात्रा सभी भाईचारे के लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि पंजाब धर्म के जरिए एक अच्छी दिशा की ओर बढ़ रहा है। शोभा यात्रा को लेकर जालंधर सिटी पुलिस ने कई पॉइंट से ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। सुरक्षा के लिए शहर में करीब 1000 से ज्यादा पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं।

दूसरी ओर भाजपा नेता विजय सांपला ने श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती को लेकर लोगों बधाई दी। उन्होंने कहा कि जालंधर में देश का सबसे बड़ा पर्व बूटा मंडी में स्थित श्री गुरु रविदास धाम में मनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज और डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर की कृपा से समाज काफी तरक्की की राह पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के चलतेे आज श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके चलते सभी राजनीतिक दल और सभी धार्मिक इस पावन धाम में नतमस्तक होने पहुंच रही है। सांपला ने कहा कि गुरु रविदास महाराज की कृपा से इस दिन सभी समाज को इकट्ठा करने का अवसर प्राप्त होता है।

बता दें कि यह शोभायात्रा बूटा मंडी स्थित सतगुरु रविदास धाम, श्री गुरु रविदास चौक, डॉ. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), श्री राम चौक (पीएनबी चौक) से होता हुआ मिलाप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा से होते हुए वापस गुरु रविदास चौक से सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी में समाप्त होगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -