Punjab Govt
HomeHimachalएडीसी ने किया स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान का शुभारंभ

एडीसी ने किया स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना में स्वच्छ शहर – समृद्ध शहर अभियान का शुभारंभ नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। यह स्वच्छ शहर – समृद्ध शहर अभियान 9 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम आयुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, सफाई कर्मचारियों को अभियान की जानकारी दी तथा अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी सहभागिता दर्ज करवाने को कहा।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में 100 प्रतिशत गीले व सूखे कूड़ें को घर से ही अलग-अलग एकत्रित करने, स्थानीयवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित करने तथा ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार सैनी, कनिष्ठ अभियंता शिवानी ठाकुर, सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार एवं नगर निगम के विशेषज्ञ मनोज शर्मा, सुशील गुप्ता, अंजू सोनी, मनीष जसल तथा स्टाफ सदस्य बबली, अंबिका डिंपल, मनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -