Punjab Govt
HomePunjabBathindaPunjab News: Advocate पर फायरिंग मामले में एसोसिएशन ने लगाया धरना, देखें...

Punjab News: Advocate पर फायरिंग मामले में एसोसिएशन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गिरफ्तारी को लेकर DSP का आया बयान

बठिंडाः जिले में पुलिस प्रशासन और वकील समुदाय के बीच तनाव गहराता जा रहा है। दरअसल, 23 जनवरी को अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वकील जसपिंदर पाल सिंह पर फायरिंग मामले में 2 सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज बठिंडा बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी। इस दौरान एसएसपी कार्यालय के सामने आज वकीलों द्वार धरना दिया गया है। एसोसिएशन ने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और वकील को धमकाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान करेंगे। बार एसोसिएशन के प्रमुख सदस्यों वकील बलवीर सिंह ढिल्लों, सूर्यकांत सिंगला और गुरविंदर सिंह ने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक न्याय नहीं मिलता।

वकील समुदाय का आरोप है कि पुलिस न केवल आरोपियों की पहचान करने में विफल रही है, बल्कि पीड़ित वकील को ही परेशान कर रही है। पुलिस ने वकील जसपिंदर का हथियार और मोबाइल जब्त कर लिया है। जिससे वकील समुदाय में रोष की भावना और बढ़ गई है। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी सिटी-2 के सरबजीत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि थाना थर्मल में 6/25 एफआईआर दर्ज हुई थी। उस दौरान पीड़ित द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद उनकी अलग- अलग टीमें जांच के लिए लग गई थी।

उन्होंने कहा कि पीड़ित द्वारा कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई थी कि उस पर फायरिंग पुरानी रंजिश के कारण हुई थी या किसी ओर मामले में फायरिंग हुई थी। डीएसपी ने कहा कि अब पीड़ित ने स्पलीमेंट्री स्टेटमेंट दी है, जिसमें उसने शक जाहिर करते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद अब पीड़ित की नई शिकायत के बाद मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं वकील का वैपन और फोन बरामद करने को लेकर डीएसपी ने कहा कि वैपन और फोन को जांच के लिए लैब भेजा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को ट्रेस करने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -