सारंगपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़ः धनास में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया हैं। इस हमले में धनास निवासी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करीब शाम 4:30 बजे की है, जब दो युवकों ने उसे घेरकर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही पीसीआर और सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मोनू को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीड़ित के जीजा के अनुसार इस हमले में कुनाल, किशन, करण, जेरी, हैरी और अन्य युवक शामिल थे। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी कुनाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी कुनाल से पूछताछ की जा रही है ताकि बाकी हमलावरों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।