आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 53 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज तिल द्वादशी है।
मेष राशि: आज आप अपने कार्यों पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगी। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करेंगे। आज कागज न पूरा होने की वजह से प्रशासनिक कार्य कुछ देर के लिए रुक सकता हैं।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी।आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें। आज ज्यादा जिद करने से बचे। आज आपको कुछ नए लोगों से व्यापार में लाभ मिलेगा।बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा। आज शांति से किसी भी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरूआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। जिससे पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज सहकर्मी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।
कर्क राशि: आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी तकनीकी समस्या के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है।
सिंह राशि:आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में अपना समय नष्ट न करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है।
कन्या राशि: आज आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज बेवजह की उलझनों से दूर होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी।
तुला राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। भूमि व वाहन से संबंधित मामले का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। रिश्तेदार से चल रही अनबन किसी की मध्यस्थता से हल होगा। एक से अधिक स्रोतों से आय होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचे।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है।अपनी सोच व समझ से निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आज अपने बढ़ते पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
धनु राशि:आज ऑफिस में अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें नहीं तो सहकर्मी आपकी शिकायत बॉस से कर सकते हैं। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
मकर राशि:आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। बच्चे किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर किसी प्रकार का निर्णय न लें। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे।
कुंभ राशि:आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। बच्चे आज आपसे अपनी जरूरत का सामान मांग सकते हैं।आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे।
मीन राशि: आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको जरूर सफलता मिलेगी।आपको अपने किसी मित्र से कई दिनों बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिलने का योग है।आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। नए व्यवसाय की योजना बनाने के लिए सही समय है।