टेंट हाउस से नहीं मिल रहा लंगर लगाने का सामान
पठानकोटः उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या मंदिर में श्री राम लला के स्थापना दिवस को लेकर देशभर के लोगों में काफी उत्साह है। वहीं पठानकोट की बात करें तो जिले में राममय की गूंज हर जगह से सुनाई दे रही है, हर तरफ श्री राम के नाम की चर्चा हो रही है। इसे उत्सव की तरह मनाने के लिए लोगों द्वारा प्रयास शुरू हो गए हैं। श्री राम लला के शिलान्यास को लेकर संगत लंगर का आयोजन कर रही है।
जिसके कारण लोगों को टेंट हाउस में लंगर लगाने के लिए सामान भी नहीं मिल रहा है। इस संबंध में जब टेंट हाउस मालिकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों में राम मंदिर स्थापना दिवस के लिए लोगों में इतनी उत्सुकता है कि टेंट हाउस का सारा सामान बुक हो चुका है। उन्होंने कहा कि शहर में एक बार फिर से रामलला का स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर में एक बार फिर से श्री राम नाम के जयकारे गूंजेंगे और पूरे शहर में एक हजार से ज्यादा लंगर देखने को मिलेंगे।