Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: घर लौट रहे डॉक्टर से लुटेरों ने की मारपीट, नगदी...

Punjab News: घर लौट रहे डॉक्टर से लुटेरों ने की मारपीट, नगदी और फोन छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो रहे है। इस दौरान लुटेरों द्वारा लगातार पीड़ितों पर हमला करने से लोगों में दहशत का माहौल बनना शुरू हो गया। में लुटेरे बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे है। अभी दो दिन पहले राधा स्वामी सत्संग घर लोहारा में क्लिनिक से घर जा रहे डॉक्टर को सड़क पर घात लगाकर घूम रहे पैदल बदमाशों ने घेर लिया और हमला करके घायल कर दिया। घटना में घायल डॉक्टर की पहचान विनोद मौर्य के रूप में हुई है। इस केस में खुलासा हुआ है कि बदमाशों ने डॉक्टर के मुंह और सिर पर दातर से वार किए थे।

जिस कारण डॉक्टर बोलने में पूरी तरह से असमर्थ है। घायल डॉक्टर का नाम विनोद मौर्य है। जानकारी मुताबिक डॉक्टर विनोद की ग्यासपुरा से बाइक पर वापस घर जा रहे थे। इस दौरान करीब 5 से 7 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। डॉक्टर को बाइक से गिराकर बीच सड़क उस पर धारदार हथियारों से हमला हुआ। बदमाशों ने मारपीट करके डॉक्टर के जबड़े और सिर पर वार किए। उसने जब अपना बचाव करने के हाथ आगे किया तो लुटेरों ने उसकी उंगलियां तक तोड़ दी।

डॉक्टर की आंख पर भी बदमाशों ने दातर मारी है। लुटेरे डॉक्टर से करीब 6 हजार रुपए, मोबाइल छीन कर ले गए। फिलहाल डॉक्टर अभी बेसुध हालत में प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। घटना के दो दिन बाद वारदात की पूरी सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। बेशक ये वारदात दो दिन पहले की लेकिन पुलिस शिकायत के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ इस केस में खाली है। इस मामले संबंधी पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज मेवा सिंह ने कहा कि पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर रेड कर रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page