लुधियानाः विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की मौत के बाद कई राजनीतिक लोग परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंच रहे है। वहीं लोकल बॉडी मंत्री डॉ. रवजोत सिंह परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए गोगी के घर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह गोगी के जाने से परिवार को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जो न पूरा होने वाला घाटा है। आम आदमी पार्टी परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत गोगी ने शहर के विकास के लिए हमेशा आवाज उठाई है। वह हमेशा सामाजिक कार्यों में तत्पर रहते थे।
शहर में सबसे चर्चित मुद्दा बुड्ढा दरिया की बात करें तो उन्होंने इसके लिए हमेशा आवाज उठाई है। दरिया की सफाई संबंधी कोई भी मीटिंग होती थी तो सबसे पहले उन्हें बुलाया जाता था। क्योंकि गुरप्रीत सिंह गोगी को बुड्ढा दरिया संबंधी हर तरह की जानकारी होती थी।