Punjab Govt
HomeNationalExam में नकल करने से रोका तो छात्र ने Examinar को जड़ा...

Exam में नकल करने से रोका तो छात्र ने Examinar को जड़ा थप्पड़, टीचर्स से की मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जोधपुरः यहां एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के मंगनीराम बांगड़ मेमोरियल ( MBM) यूनिवर्सिटी में नकल कर रहे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने एग्जामिनर और HOD से मारपीट की। आरोप है कि उसने एग्जामिनर को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के HOD को लात मारी और मुंह पर मुक्का मारा। करीब 1 घंटे चले हंगामे के बाद छात्र को स्टाफ रूम में बैठाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए ASI रघुवीर सिंह ने बताया कि MBM यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अमित मीणा और HOD श्रवण राम मेघवाल ने ME फर्स्ट ईयर के छात्र महेंद्र चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दी है। कुलपति डॉ. अजय शर्मा ने इसके बाद छात्र को निलंबित कर दिया है। सोमवार सुबह 10 बजे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फर्स्ट सेमेस्टर के एग्जाम चल रहे थे। इस दौरान एग्जाम हॉल में एग्जामिनर के रूप में अमित मीणा की ड्यूटी थी। मीणा ने महेंद्र को मोबाइल से नकल करते हुए देख लिया। इस पर उसे टोका तो वह बहस करने लगा।

इसके बाद छात्र बाथरूम में भाग गया और मोबाइल फेंक आया। इसकी सूचना अमित मीणा ने जब HOD श्रवण राम को दी तो वे भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान छात्र वापस आया और अमित मीणा और श्रवण राम के साथ मारपीट की। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र चौधरी को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया।

HOD श्रवण राम मेघवाल ने बताया कि जब वहां पहुंचा तो महेंद्र अमित मीणा के साथ हाथापाई करने लगा। मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तो अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए मुझे लात मारी। मैं तुरंत पीछे हटा। इसके बाद भी महेंद्र नहीं रुका। महेंद्र ने मुंह पर मुक्का भी मारा, इससे जीभ कट गई।

वहीं अमित मीणा ने आरोप लगाया कि उनकी ड्यूटी एग्जामिनर के तौर पर लगी थी। उन्होंने जब महेंद्र को नकल करते हुए पकड़ा तो थप्पड़ मार दिया। इसके साथ ही मारपीट करता रहा। उन्होंने बताया कि वह पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -