Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: पतंगबाजी देख रहे बच्चे का चाइना डोर से कटा गला,...

Jalandhar News: पतंगबाजी देख रहे बच्चे का चाइना डोर से कटा गला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चाइना डोर बेचने वालों की जानकारी देने वालों को मिलेगा 25 हजार इनाम

फिल्लौरः पतंग बाजी देख रहे 14 वर्षीय बच्चे के गले पर चाइना डोर फिरने से गला कट गया है। घटना के तुरंत बाद लोगों ने बच्चे को अस्पताल दाखिल करवाया। जहां चिकित्सक ने परिवार बताया कि घाव गहरा होने के चलते ऑप्रेशन करना पड़ेगा। घटना फिल्लौर के मोहल्ला कलसी नगर की है। बच्चा घर से सामान लेने निकला था। जानकारी अनुसार कट लगने के बाद खून से लथपथ बच्चा वहीं गिर गया। बच्चे की गर्दन पर टांके लगाकर बच्चे को बचाया गया। हैरानी की बात है कि पुलिस की इतनी सख्ती के बाद भी शहर में धड़ल्ले से चाइना डोर की बिक्री हो रही है।

एक्सईएन संदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रतिबंधित डोर की जांच के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। प्रतिबंध के बावजूद डोर को बेचने वालों पर 10 हजार से 15 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चाइना डोर बेचने वालों की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की है। उन्होंने अपील करते कहा कि यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार सिंथेटिक सामग्री से बनी डोर, चाइना डोर बेचता है तो बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय-1, जालंधर के मोबाइल नंबर 98789-42033 या बोर्ड के टोल फ्री नंबर 18001802810 पर सूचित करके बोर्ड द्वारा घोषित इनाम राशि प्राप्त की जा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -