Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर करने के मामले में व्यक्ति के...

Punjab News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर करने के मामले में व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिसमें शामिल ढोलेवाल निवासी के युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान लवनीश सिंह गहीर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर किया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए गैजेट के आईपी एड्रेस का पता लगाकर आरोपियों की जानकारी निकाल कर उसका पता लगाया।

जानकारी के अनुसार, इंटरनेट पर इस तरह के कंटेंट पर नजर रखने वाले अमेरिका स्थित नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) ने वीडियो पाया और जांच के लिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद मामले की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन लुधियाना को सौंपी गई।

मामले की जानकारी देते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(बी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गृह दरअसल, मंत्रालय (एमएचए) ने 2019 में एनसीएमईसी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। जिसके बाद एनसीएमईसी ने सोशल नेट वर्किंग साइटों पर पोस्ट किए जा रहे बाल पोर्न वीडियो पर अपनी टिप लाइन रिपोर्ट भेजना शुरू कर दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -