अमृतसर: गत दिवस प्रताप नगर इलाके मे चोरो ने एक घर को निशाना बना चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान वीरू वासी न्यू अमृतसर के रूप मे हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी वनीत अहिलावत ने बताया कि 6 जनवरी को एक घर में सोने के आभूषणों की चोरी का मामला सामने आया था। जिसमें परिवार ने बताया था कि वह शहीदा साहिब के पास श्मशान घाट किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे। इस दौरान उनके घर में चोरी की घटना हुई।
इस चोरी को अंजाम देने वाले की पहचान वीरू वासी न्यू अमृतसर के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत मे पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी से सोने के आभूषण 1150 ग्राम भी बरामद कर लिए है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में दो मामले दर्ज हैं।