Punjab Govt
HomeHimachalकांगड़ा बैंक के कर्मचारियों और पैलेस मालिकों पर भ्रष्टाचार के आरोप पर...

कांगड़ा बैंक के कर्मचारियों और पैलेस मालिकों पर भ्रष्टाचार के आरोप पर एफआईआर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस स्टेशन एसवी एंड एसीबी ऊना में मेसर्स हिमालय स्नो विलेज और मेसर्स होटल लेक पैलेस के मालिक युद्ध चंद बैंस और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) के अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

उपरोक्त मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17 ए के तहत अनुमति के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिव (सहकारिता) से प्राप्त शिकायत पर एसवी एंड एसीबी में जांच के समापन के बाद दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि युद्ध चंद बैंस ने केसीसीबी से कई ऋण लिए, और बैंक के अधिकारियों ने अपनी स्वयं की ऋण नीतियों के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के दिशा-निर्देशों की भी खुलेआम अवहेलना की। बैंक द्वारा कुल 20 करोड़ रुपये का वितरण सीधे उधार कर्ताओं को किया गया। वहीं पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -