Punjab Govt
HomeHimachalचौकी मनियार प्रीजीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, विधायक...

चौकी मनियार प्रीजीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, विधायक सुदर्शन बबलू रहे मुख्यातिथि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

युवा देश का भविष्य,पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेना जरूरी: सुदर्शन बबलू

ऊना सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के प्रीजीडीएम स्कूल चौकी मनियार में वार्षिक समारोह बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में विधायक सुदर्शन बबलू ने शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। विधायक सुदर्शन बबलू ने छात्रों और स्कूल प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवा देश के भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। जीवन में सफलता पाने के लिए समग्र विकास आवश्यक है। ऐसे आयोजन न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं, बल्कि उन्हें टीम वर्क और नेतृत्व कौशल भी सिखाते हैं।” उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गायन, नाटक और कविता पाठ ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने पिछले साल में शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया। विधायक सुदर्शन बबलू ने स्कूल के विकास कार्यों के लिए अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बही विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए उनके हौसले को बढ़ाने के लिए 1100 रुपए देने की घोषणा भी की।

बही स्कूल के प्रिंसीपल तरुण शर्मा ब अनमोल मेहता ने अपने धन्यवाद भाषण में विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने छात्रों को प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन छात्रों के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। बही स्कूल स्टाफ द्वारा मुख्यातिथि सुदर्शन सिंह बबलू को सम्मानित किया। ओर मुख्यातिथि सुदर्शन बबलू द्वारा होनहार छात्र छात्राओं को इनाम भी बांटे। इस मौके पर स्कूल स्टाफ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -