Punjab Govt
HomePunjabKapurthalaPunjab News: चोर और डॉक्टर में झड़प के दौरान चली गोली, दोनों...

Punjab News: चोर और डॉक्टर में झड़प के दौरान चली गोली, दोनों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला): गांव भाणोलंगा में देर रात एक क्लीनिक पर चोरी करने आए चोर और क्लीनिक मालिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के बीच झड़प में दोनाली से गोली भी चली है। इसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें चोरों को देख मालिक अपने बेटे सहित उनको पकड़ने दुकान पर पहुंचता दिखाई दिया है। दोनों के बीच झड़प में दुकान मलिक की भी गोली लगने से मौत हो गई है, वहीं भाग रहे चोर की भी एक वाहन से टकर हो गई। एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक चोर की पहचान नहीं हुई है। वहीं, इसी क्लीनिक पर दो जनवरी को भी चोरी हुई थी, जिससे डाक्टर परेशान था।


जानकारी के अनुसार गांव भानोलंगा में स्थित चरण मेडिकल हॉल व क्लीनिक पर कई बार चोरी होने से क्लीनिक मालिक 62 वर्षीय डा. गुरचरण सिंह परेशान थे। इसीलिए उन्होंने दुकान पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करवाए थे। देर रात उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि उनकी दुकान में दो संदिग्ध युवक शटर तोड़ रहे थे। तभी डा. गुरचरण सिंह अपने बेटे के साथ चोरों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चोरों और मालिक के बीच हाथापाई हुई। जिसमे उनकी लाइसेंसी दोनाली से एक फायर हुआ, जो डा. गुरचरण सिंह को लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, चोर भागने लगा तो किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई और उसकी भी मौत हो गई। एसपी-डी सरबजीत राय ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -