बिजनेसः नए साल के दूसरे दिन शेयर मार्केट में तेजी का रुख देखा जा रहा है। निफ्टी ने 123 अंकों की बढ़त के साथ 23950 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स भी 444 अंकों की छलांग के साथ 79192 पर ट्रेड कर रहा है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में 3 फीसद से अधिक की उछाल है और ये निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं इंट्राडे ट्रेड में आईटीआई, टानला प्लेटफार्म सबसे आगे चल रहा है।
वहीं भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की 2 जनवरी को सुस्त शुरुआत हुई है। गिफ्टी निफ्टी भी कमजोरी के साथ 23,838 के आसपास कारोबार कर रहा है। कल के कारोबारी सत्र में मेटल और रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली थी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 368.40 अंक या 0.47 फीसदी बढ़कर 78,507.41 पर और निफ्टी 98.10 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 23,742.90 पर बंद हुआ था।
भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत,FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। नेट शॉर्ट 2 लाख 34 हजार के पार चले गए हैं। चीन के पीएमआई आंकड़ों से पहले एशियाई बाजारों में सतर्कता के साथ कारोबार हुआ। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 ने 0.17% की बढ़त हासिल की।