Loading...
Punjab Govt
HomeBusinessShare Market: Sensex 250 अंक गिरा, Auto Sector सबसे ज्यादा लुढ़का

Share Market: Sensex 250 अंक गिरा, Auto Sector सबसे ज्यादा लुढ़का

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 30 दिसंबर को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 23,730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा 0.59% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.75% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 0.42% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.089% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

इंडो फार्म इक्विपमेंट का IPO कल ओपन होगा
इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO कल यानी 31 दिसंबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 2 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page