ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि दर्ज हुई है झलेडा से मैहतपुर तक आए दिन दुर्घटनाएं देखने में आ रही हैं। इसी कड़ी में बीती रात 28 वर्षीय नौजवान सड़क हादसे में काल का ग्रास बन गया। क्योंकि सड़क किनारे खड़े नौजवान को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में धर्मेन्द्र कुमार निवासी जे एस विस्डम कालौनी ऊना ने बताया कि बीती देर शाम करीब 9:30 बजे यह अपनी दुकान बंद करके अपनी गाड़ी संख्या (एचपी 20 जे 6004) में अपने घर जा रहा था तो जब यह श्मशान घाट के नज़दीक बने कट के पास पहुंचा तो उस समय दूसरी लेन में एक गाड़ी जो अम्ब से ऊना की तरफ जा रही थी, जिसे देखकर मैंने अपनी गाड़ी को कट के बीच में रोक दिया तथा उसी समय एक गाड़ी जो ऊना की तरफ से आ रही थी उसने मेरी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी जो उस गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी को सड़क के दूसरी तरफ खड़ा किया, इसके साथ सड़क पर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था तो उसी समय एक एक अन्य गाड़ी ट्रक संख्या ( यूपी 15 डीटी 7761) जो ऊना से अम्ब की तरफ काफी तेज़ गति से आ रही थी जिसने इसकी गाडी उपरोक्त को व इसके साथ खड़े राहुल को टक्कर मार दी। जिस कारण राहुल सड़क पर गिर गया।
जिसे गिरने के कारण काफी चोटें आईं। जिसे उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक ट्रक घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने धारा 281, 106 भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।