Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalवहु ने सास पर लगाया केस वापिस लेने का आरोप, मामला दर्ज

वहु ने सास पर लगाया केस वापिस लेने का आरोप, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: शादी के बाद दहेज उत्पीड़न के चल रहे केस की सुनवाई के लिए पहुंची सास ने वहु पर केस वापिस लेने का दबाव बनाया तो वहु ने पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज करवा दी।

पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत निवासी गांव चताडा ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि इसका इसके पति और ससुराल वालों के साथ मेरी शादी के बाद दहेज उत्पीडन के कारण विवाद चलता रहा जोकि अब माननीय न्यालय में विचाराधीन है।

बीती 23 दिसंबर 24 को जब यह कोर्ट में पेशी के लिए आई तो इसकी सास बलबीर कौर ने इसे कोर्ट जाने के रास्ते में रोका और कहा की तूं अगर कोर्ट कचहरी से केस वापिस नहीं लेती तो तुझे अगली पेशी से पहले जान से मरवा दूंगी और इसे कुलटा बाँझ जैसे अपशब्द बोले। वहीं शिकायत के आधार पर बलबीर कौर पत्नी स्वर्गीय सुरजीत सिंह निवासी प्रेम नगर राजपुरा पंजाब के विरुद्ध धारा 126(2) & 351(2) भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -