Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से मची चीख पुकार, देखें...

Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से मची चीख पुकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना में गांव गगड़माजरा के पास श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे के दौरान श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। सभी फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा एक की श्रद्धालु की हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर आकाश ने बताया कि कपूरथला के रहने वाले आकाशदीप सिंह और रंजीत घायल हुए है, जिनमें एक की हालत गंभीर है। वहीं घटना से से कुछ पल पहले का वीडियो भी सामने आया है, जो ट्राली के पीछे जा रहे एक कार ड्राइवर द्वारा बनाया गया है।

वीडियो में ट्रैक्टर ट्राली की स्पीड ज्यादा दिख रही है और इसे चलाने का तरीका भी खतरे वाला है। वहीं हादसे के चश्मदीद सतनाम सिंह और गुरजीत सिंह ने बताया कि संगत की ट्राली दोराहा से फतेहगढ़ साहिब की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार के चलते ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। घटना के दौरान टैक्टर ट्राली में करीब 10 श्रद्धालु सवार थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -