Punjab Govt
HomeNationalप्रेमिका ने दी प्रेमी को खौफनाक सजा, धड़ के काटा प्राइवेट पार्ट,...

प्रेमिका ने दी प्रेमी को खौफनाक सजा, धड़ के काटा प्राइवेट पार्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरनगर: जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दरअसल, चरथावल थाना इलाके के कूल्हेदी गांव निवासी प्रेमी और प्रेमिका का 8 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और प्रेमी की ओर से लगातार प्रेमिका को शादी करने का झांसा दिया जा रहा था। प्रेमिका भी शादी की उम्मीद लगाए हुए बैठी हुई थी, लेकिन जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी किसी और से शादी करने जा रहा है तो उसने सबक सिखाने के लिए खौफनाक प्लान तैयार किया।

प्रेमिका ने धोखा मिलने पर प्रेमी को खौफनाक सजा देते हुए उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया है। जिससे प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 8 सालों से दोनों में अफेयर था। प्रेमी (25) ने हाल ही में एक अन्य लड़की से शादी करने का फैसला किया था। प्रेमिका हिना (22) प्रेमी से शादी की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन जब उसे यह पता चला कि प्रेमी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है, तो उसका दिल टूट गया। यह धोखा प्रेमिका हिना के लिए बहुत पीड़ादायक था और उसने ये कदम उठा लिया।

प्यार में धोखा खाई प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और गाड़ी में बैठे दोनों बात कर रहे थे। तभी दोनों में विवाद होने लगा जिसके बाद गुस्साई प्रेमिका ने अपने पास में रखे कटर से अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर घायल कर दिया। युवक की जब हालत बिगड़ने लगी तब वह चिल्लाया। तुरंत उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया की लड़की ने लड़के के प्राइवेट पार्ट को काट दिया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को अभी ये जानकारी मिली है कि दोनों ही चरथावल के निवासी हैं। लड़का और लड़की के बीच में काफी टाइम से रिलेशनशिप चल रहा था। लड़की की ओर से ये बताया कि लड़के ने अपनी शादी कहीं और फिक्स कर ली थी जिसको लेकर लड़की नाराज थी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -