चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री का शुक्रवार को निधन हो गया है। गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने 89 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसरा इनेलो सुप्रीमो को सुबह 11.30 बजे अस्पताल लाया गया था।
12 बजे के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। ओम प्रकाश चौटाला सात बार के विधायक, पांच बार के सीएम रहे चुके हैं। ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं।
बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था। चौटाला हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता चौधरी देवीलाल चौटाला ने हरियाणा राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बाद में देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे।