जालंधर,ens : घर के सामने पार्क में धूप सेंक रही महिला को ग्रिल छूने से बिजली के करंट का जोरदार झटका गया। जिससे महिला वेसुध होकर जमीन पर गिर गई। पीड़ित की पहचान सोनाली शर्मा के तौर पर हुई है। गनीमत यह रही कि महिला के गिरते ही उसके पड़ोसियों ने देख लिया। पड़ोसियों की सक्रियता के चलते उसकी जान बच गई।
पीड़ित महिला को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़ित महिला सोनाली के पति राजीव शर्मा निवासी भगत सिंह कालोनी ने बताया कि घर के सामने पार्क में सुबह धूप सेंकने गई थी। जहां पर पहले से स्ट्रीट लाइट की तार टूट कर ग्रिल पर लगी हुई थी।
जैसे ही उन्होंने अपने हाथ में लिए कपड़े को ग्रिल पर रखा तो करंट का जोरदार झटका लगा। जिससे वह वही बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। शर्मा ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने उसे उपचार के लिए डाक्टर के पास ले जाया गया, जिससे की उसकी जान बच गई है।