Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Dr. Sumita Sofat के घर और Hospital में इनकम टैक्स...

Punjab News: Dr. Sumita Sofat के घर और Hospital में इनकम टैक्स विभाग की दबिश, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में कॉलेज रोड पर स्थित डॉ. सुमिता सोफत के घर और अस्पताल पर आज सुबह आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। चंडीगढ़ नंबर की गाड़ियों में आए अधिकारियों ने सुबह-सुबह दबिश दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों को भारी मात्रा में डॉक्टर के घर और अस्पताल से नगदी मिली है। कहा जा रहा है कि टैक्स में धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने घर और अस्पताल की तलाशी शुरू कर दी है।

फिलहाल अधिकारी डॉ. सुमिता सोफत से नगदी का हिसाब मांगा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं, जिसकी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों को अस्पताल से बाहर निकाला गया। वहीं मामले की अधिकारियों द्वारा जारी है। अधिकारियों ने दबिश के दौरान मीडिया से दूरी बनाई रखी। कोई भी अधिकारी नामी अस्पताल में दबिश को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि दबिश के बाद अस्पताल के बारे में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -