Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: फिर हुआ थाने के बाहर ब्लास्ट, पुलिस ने किए गेट...

Punjab News: फिर हुआ थाने के बाहर ब्लास्ट, पुलिस ने किए गेट बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में लगातार थानों को आंतकियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। एक बार फिर से आंतकियों ने थाने के बाहर के ब्लास्ट किया है। इस बार आतंकियों ने थाना इस्लामाबाद के बाहर मंगलवार सुबह करीब 3:15 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने के बाद पुलिसकर्मी और आसपास के घरों के लोग तुरंत बाहर निकल आए। धमाके के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने थाने के गेट बंद कर दिए और अलर्ट हो गए।

वहीं धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। फिलहाल अधिकारियों की ओर से स्पष्ट नहीं किया जा रहा है कि धमाका ग्रेनेड के जरिए किया गया है या किसी अन्य उपकरण के जरिए। दूसरी ओर इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। इससे पहले चार दिसंबर को थाना मजीठा में ग्रेनेड से धमाका किया गया था। उससे पहले बंद पड़ी चौकी गुरबख्श नगर में भी इसी तरह सुबह के समय ब्लास्ट हुआ था।

23-24 नवंबर की रात को थाना अजनाला के बाहर आईडी लगाकर उड़ने की योजना बनाई गई थी। इन धमकी की जिम्मेदारी विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पस्सियां की ओर से ली गई थी। हैप्पी पस्सियां की ओर से यह भी धमकी दी गई है कि इस तरह के धमाके पुलिस थानों में लगातार जारी रहेंगे। फिलहाल आज हुए धमाके संबंधी पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि ‘कोई ब्लास्ट नहीं हुआ है। आवाज आई है, उसकी जांच चल रही है। सीनियर ऑफिसर मौके पर आए हैं।’ वहीं पिछले दिनों नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब पुलिस के साथ एक रिपोर्ट साझा की थी। जिसमें NIA ने कहा था कि पंजाब में पुलिस थानों पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही है। NIA ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि खालिस्तानी आतंकी साल 1984 में इस्तेमाल किए गए डेड ड्रॉप मॉडल की तर्ज पर हमला कर रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं। पंजाब पुलिस को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page