Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: Harjinder Dhami की बढ़ी मुश्किलें, इन्हें बनाया जा सकता है...

Punjab News: Harjinder Dhami की बढ़ी मुश्किलें, इन्हें बनाया जा सकता है SGPC प्रधान !

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल हाल ही में धामी द्वारा बीबी जागीर को अपशब्द कहे थे, लेकिन इस मामले में उन्होंने खुद ही वीडियो जारी करके माफी मांग ली थी। वहीं दूसरी ओर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने उन्हें नोटिस जारी करके 17 दिसंबर तक जवाब देने के आदेश जारी किए थे।

वहीं इस मामले में अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को जल्द ही बदले की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को बदले जाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि काफी समय विचार करने के बाद शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को जल्द ही बदलकर रघुजीत सिंह विर्क को नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दरअसल, एडवोकेट धामी ने एक इंटरव्यू में तीन बार एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।

हालांकि श्री अकाल तख्त सचिवालय को माफीनामा सौंपते हुए एडवोकेट धामी ने कहा था कि फोन पर बात करते समय अनजाने में मुझसे कुछ आपत्तिजनक शब्द निकल गए। इस पद की गरिमा के विपरीत भाषा के लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं बीबी जागीर कौर और सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं। अकाल तख्त साहिब सभी सिखों के लिए सर्वोच्च है। मैं अकाल तख्त द्वारा दिए गए किसी भी आदेश का पालन करूंगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -