Punjab Govt Advertisement
HomeNationalरेलवे ने वंदे भारत के कोच को लेकर किया ये बदलाव, जानें...

रेलवे ने वंदे भारत के कोच को लेकर किया ये बदलाव, जानें वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रसार दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। इसको लेकर रेलवे विभाग कुछ बदलाव भी करता रहता है जिससे लोगों को भी कोई परेशानी न हो और उन्हें बढ़िया सुविधा मिल सके। इसी के चलते दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच हैं लेकिन इनमें अधिकतर सीटें खाली रहती हैं। इस ट्रेन में केवल 30 से 35 प्रतिशत यात्री ही सफर करते हैं जिससे रेलवे को परेशानी हो रही है। अब रेलवे इस ट्रेन में कोच की संख्या घटाने पर विचार कर रहा है।

रेलवे के इस निर्णय से यह उम्मीद जताई जा रही है कि कोच की संख्या घटने के बाद यात्री संख्या बढ़ेगी और रेलवे के लिए आर्थिक रूप से भी फायदेमंद होगा। सिर्फ दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस ही नहीं बल्कि नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की स्थिति भी कुछ ऐसी ही थी।

कम यात्रियों के कारण रेलवे ने इस ट्रेन में भी कोच कम करने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जब इस ट्रेन से आठ कोच घटाए जाएंगे तो यह ट्रेन बेहतर तरीके से भर पाएगी और यात्रियों को भी ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -