Punjab Govt Advertisement
HomeNationalकिसान आंदोलनः 101 किसानों का जत्था Delhi के लिए रवाना, देखें वीडियो

किसान आंदोलनः 101 किसानों का जत्था Delhi के लिए रवाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगतार जारी है। रविवार को पंजाब के 101 किसान 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जहां पुलिस और किसानों के बीच काफी बहसबाजी होती रही। किसान केंद्र सरकार से फसलों पर MSP की गारंटी के कानून समेत 13 मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

हरियाणा पुलिस किसानों से दिल्ली जाने की परमिशन मांग रही है। उनका कहना है कि बिना परमिशन के वह दिल्ली नहीं जा सकते हैं। पुलिस की तरफ से किसानों की हाजिरी लगाई जा रही है। किसानों को कहा है कि वह वेरिफिकेशन करवाएं और पहचान पत्र साथ रखे।

इससे पहले किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन पंधेर ने कहा कि हमने 7 दिसंबर को केंद्र को बातचीत के लिए समय दिया था, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मीटिंग का न्योता नहीं आया। इसके बाद आगे बढ़ने का फैसला लिया। शुक्रवार को किसान और हरियाणा पुलिस के बीच में संघर्ष में 16 किसान घायल हुए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -