Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Innova Car और Truck की टक्कर में SHO की मौत,...

Punjab News: Innova Car और Truck की टक्कर में SHO की मौत, गाड़ी के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः अमलोह रोड पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में इनोवा कार और ट्रक की टक्कर में थाना प्रभारी की मौत हो गई। मृतक की पहाचन दविंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दविंदरपाल सिंह की गाड़ी आगे जा रहे ट्रक के नीचे घुस गई।

इस घटना में गाड़ी के एयरबैग खुल गए। मिली जानकारी के अनुसार दविंदरपाल सिंह के सिर पर गहरी चोट लगने से उनकी मौत हुई है। वहीं घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ दविंदरपाल सिंह थाने से मंडी गोबिंदगढ़ अपने घर लौट रहे थे।

अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा भीषण था। आस-पास के लोगों ने एसएचओ को कार से बाहर निकालने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि थाना प्रभारी की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ एसएचओ के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप देगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page