Punjab Govt
HomeNationalबीजेपी को लगा बड़ा झटका, दो बार के विधायक रहे ये नेता...

बीजेपी को लगा बड़ा झटका, दो बार के विधायक रहे ये नेता AAP में शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

NEW DELHI : राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जहां, बीजेपी को अलविदा कहते हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुरिंदर दो बार के विधायक हैं। राजनीतिक सूत्रों से पता चला है कि सुरेन्द्र पाल बिट्टू तिमारपुर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। चुनाव के मद्देनजर एक के बाद एक नेता आप में शामिल हो रहे हैं।

लोगों की दर्द समझने वाली पार्टी है AAP : बिट्टू
आप में शामिल होने के बाद बिट्टू ने कहा कि अगर कोई आम आदमी के दर्द को समझने वाली पार्टी है तो वो आम आदमी पार्टी है। हर छोटे से बड़े आदमी का दर्द सुनने वाले, गरीबों के साथ अरविंद केजरीवाल कंधे से कंधे मिलाकर हम सभी दिल्ली को आगे बढाएंगे।

फरवरी में होगा विधानसभा का चुनाव
फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर फरवरी में चुनाव कराए जा सकते हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -