Loading...
- Advertisement -
HomeHealth30 की उम्र के बाद हर महिला को खानी चाहिए ये 3...

30 की उम्र के बाद हर महिला को खानी चाहिए ये 3 चीजें, Hormones In Balance नहीं होंगे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः अगर आप भी 30 साल के हो चुके है तो आपको खानपान का बहुत ध्यान रखना होगा, क्योंकि इस समय महिलाओं में हॉर्मोन तेजी से बदलने लगते हैं। इस वजह से कई सारी समस्याएं आ सकती हैं। इन्हें रोकने के लिए अपने खाने में 3 चीजों को जरूर शामिल करें। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार 30 के बाद हॉर्मोन के स्तर में बदलाव, एनर्जी कम होना, स्किन और हेयर हेल्थ में खराबी आती है। फर्टिलिटी पावर भी कम होना लगती है जो कि उन महिलाओं के लिए खतरनाक है जो 30 के बाद फैमिली प्लानिंग करती हैं। एजिंग के असर से बचने के लिए 3 चीजों का सेवन शुरू करें।

डॉक्टर ने अनुसार महिलाओं को 30 के बाद अश्वगंधा पाउडर का नियमित प्रयोग करना चाहिए। अश्वगंधा एक अडोप्टोजेन है जो तनाव बढ़ाने वाले हॉर्मोन को कम करता है। स्ट्रेस हॉर्मोन के कारण होने वाली प्रीमैच्योर एजिंग (वक्त से पहले बुढ़ापा आना) और हॉर्मोन इंबैलैंस से यह बचा सकता है।

वहीं महिलाओं के लिए शिलाजीत वरदान की तरह है। 30 की उम्र के बाद यह नेचुरल सप्लीमेंट एनर्जी और स्टेमिना को कम होने से रोकता है। इसमें विटामिन-मिनरल होते हैं जो वजन को हेल्दी रखते हैं। वजन कम करने के लिए इसे गुनगुने पानी के साथ पीएं और वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ प्रयोग करें।

अलसी के बीजों में फाइटो एस्ट्रोजन पाए जाते हैं, जो हॉर्मोन का बैलेंस बनाए रखते हैं। खासतौर से एस्ट्रोजन हॉर्मोन बढ़ाने में इसका फायदा मिलता है। ये बीज स्किन इलास्टिसिटी को मेंटेन रखते हैं।

डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page