Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar पहुंचे केंद्रीय मंत्री Ravneet Bittu ने आप और कांग्रेस पर जमकर...

Jalandhar पहुंचे केंद्रीय मंत्री Ravneet Bittu ने आप और कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: नारी निकेतन स्कूल के प्रोग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बिट्टू ने कहा कि गुजराल फैमिली की तीन पीढियां इस सेवा में लगी हुई है यह सबसे बड़ी बात है। इस दौरान उन्होंने गुजरात परिवार के साथ जुड़ी में कमेटी कभी धन्यवाद किया, जो यहां के बच्चों का सपना पूरा कर रही हैं। बिट्टू ने कहा कि परिवार अपने छोटे-छोटे बच्चों को यहां पर छोड़ जाते हैं और इस संस्था द्वारा उनका पालन-पोषण करके उन बच्चों के सपनों को पूरा किया जाता है। बिट्टू ने कहा कि आज के समय में एक या दो बच्चों को संभालना ही परिवार के लिए सबसे बड़ी बात है। लेकिन यहां पर तो संस्था द्वारा के बच्चों का पालन पोषण किया जा रहा है।

बिट्टू ने बताया कि यहां से एक बच्ची जो कि ना सुन सकती है और ना बोल भी सकती है, लेकिन यहां से अब वह अमेरिका जा रही है। बिट्टू ने कहा कि उसे बच्ची को भी वहां की एक संस्था की टीचर ने अडॉप्ट किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे की किस्मत को एक ओर से रोका जाता है तो दूसरी ओर से भगवान उनकी किस्मत खोल ही देता है। किसानों के दिल्ली कूच करने के मामले को लेकर बिट्टू ने कहा कि एक गंभीर मसला है। बिट्टू ने कहा कि किसान नेता जगजीत डल्लेवाल अनशन पर बैठते हैं तो उनकी सेहत की देखभाल करना स्टेट सरकार की जिम्मेदारी बन जाती है। अभी किसानों के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनके साथ बातचीत के लिए तैयार है। अमेरिका के पंजाब सरकार केंद्र के साथ इस मसले को लेकर बातचीत करें।

बिट्टू ने कहा कि हाल ही में हरियाणा के कृषि मंत्री ने ऐलान किया है कि अगर कोई किसान शांति में ढंग से दिल्ली कूच की ओर जाना चाहता है तो वह उनका रास्ता नहीं रोकेंगे। वही सुनील जाखड़ के मुद्दे पर बीते दिन आप पार्टी के प्रधान अमर अरोड़ा द्वारा किए गए पलटवार को लेकर बिट्टू ने कहा कि बीते दिन संसद के बाहर सांसदों ने हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई थी और उसे पर लिखा हुआ था किसानों को एमएसपी पूरी नहीं मिली और उसे पर कट लगा हुआ है, लेकिन जैसे ही जेपी नड्डा उनके सामने आए तो उन्होंने वह तख्तियां है छुपा ली। उन्होंने कहा कि केंद्र ने तो एमएसपी का 44 हजार करोड़ रुपए भेज दिए हैं। बिट्टू ने कहा कि प्रति क्विंटल 2320 रुपए एमएसपी से कम खरीद की नहीं जा सकती। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विश्व बैंक के साथ की गई मीटिंग के मामले को लेकर बिट्टू ने कहा कि विश्व बैंक ने हरियाणा सरकार को पैसा दे दिया लेकिन पंजाब सरकार को पैसे नहीं दिए।

वहीं केजरीवाल द्वारा दिल्ली में सिक्योरिटी कम होने को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए, इस मामले को लेकर बिट्टू ने कहा कि अगर उन्हें लगता है सिक्योरिटी कम है तो वह पंजाब से सिक्योरिटी लेकर जा सकते हैं। केजरीवाल के आरोपों पर बिट्टू ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे तो पानी की जगह उनके ऊपर स्याही फेंकने का मामला भी सामने आ सकता है। बिट्टू ने कहा कि केजरीवाल के आसपास अगर ध्यान से देखा जाए तो सभी और पुलिस ही पुलिस मौजूद है, लेकिन फिर भी वह आरोप लगाकर सिक्योरिटी कम होने की बातें कह रहे हैं। बिट्टू ने कहा जब केजरीवाल लोगों के बीच में जाएंगे तो उनका विरोध होगा ही क्योंकि लोगों में उनके प्रति गुस्सा ही बहुत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -