Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab के इस मशहूर पार्किंग स्थल पर मिला आपत्तिजनक लिफाफा, देखें video

Punjab के इस मशहूर पार्किंग स्थल पर मिला आपत्तिजनक लिफाफा, देखें video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब की मशहूर और 36वें सिख के गैर-कमीशन अधिकारियों और सैनिकों की याद में बनाई गई सारागढ़ी पार्किंग में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, पार्किंग में सुबह-सुबह मछलियों से भरा एक लिफाफा देखा गया, जिसमें कई मरी हुई मछलियां थीं। बताया जा रहा है कि किसी शरारती तत्वों ने इसे पार्किंग में फेंककर यहां का माहौल खराब करने की कोशिश की है।

दरबार साहिब में आए एक सिख श्रद्धालु द्वारा जब सारागढ़ी पार्किंग में अपनी कार पार्क की गई तो उनकी नजर इस लिफाफे पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बनाया और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने बताया कि श्री अमृतसर साहिब की धरती पर लाखों लोग यहां तक कि विदेशों से भी लोग यहां आते हैं और दरबार साहिब में माथा टेकते हैं और जो भी दरबार साहिब आता है, ज्यादातर सारागढ़ी पार्किंग में से होकर ही जाता है।

पार्किंग में इस तरह की चीजें मिलने से जहां स्थान की मर्यादा भंग होती है वहीं, विदेश से आए लोगों के सामने भी बेइज्जती होती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के गुरुद्वारों में पहले भी शराब या अन्य आपत्तिजनक चीजे फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है और अब शरारती अनसरों ने मछलियों से भरे लिफाफे फेंककर स्थान की मर्यादा भंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम ऐसे शरारती तत्वों पर काबू पाना की सरकार से पुरजोर मांग करते हैं ताकि वे पंजाब का माहौल और आपसी भाईचारा खराब न करें। उन्होंने कहा कि इस घिनौने कार्य में जो भी कोई शामिल है उसे पकड़कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि लोग दोबारा ऐसे धार्मिक स्थलों की मर्यादा को भंग न कर सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -