Punjab Govt
HomeRashifalआज का राशिफल, 26 नवंबर 2024

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2024

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक प्रीति योग रहेगा।

मेष राशि: आज आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है। आज आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार अपने पिता से करेंगे।आप दैवीय सहयोग से हर फील्ड में बढ़ेंगे। अपने विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहें। स्टील का बिजनेस सफल रहेगा और अधिक लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के साथ ट्रिप पर जायेंगे, जिससे आपको भरपूर आनंद आएगा।

वृष राशि: आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा।आप किसी दूसरे राज्य के मित्र से अपना व्यापार करेंगे। संयम बनाये रखे और सब्र से काम लेने की जरूरत है।आज टेंशन अधिक रहेगी। रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा। आपका स्नेही स्वभाव होने के कारण आपके सहयोगी लाभ उठाएंगे। बुरी संगतियो से बचना चाहिए क्योंकि आज हानि हो सकती है। आप नया प्लाट खरीदने का मन बनायेंगे।

मिथुन राशि: आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। नये स्थान पर जाने का योग है। आपकी टेंशन दूर होगी। अपना काम बहुत मेहनत और लगन से करेंगे। बड़ों-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप सफलता को छुएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मेल जोल बढ़ेगा और आपसी प्रेम अधिक होगा। आज बुरी संगति से बचने की जरूरत है। आपका लाभ-व्यय समान रहेगा।

कर्क राशि: आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। अनावश्यक खर्च से बचे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी।अचानक कोई निर्णय नही लेना होगा क्योकि हानिकारक हो सकता है, किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।प्राइवेट जॉब करने वालों की आय बढ़ने की संभावना है। बिजनेस करने वालों कों आज ज्यादा मुनाफा मिलेगा। आप नया मकान खरीद सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि: आज अपने दिन की शुरुआत नये तरीके से करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। आपको सर्दी से संबंधित बुखार का सामना करना पड़ेगा जिस से आपको सर्दी से बचना होगा। अधिक भागदौड़ के बावजूद भी आप सकारात्मक रहेंगे और आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आपको विरोधी लोगों से बचना होगा जो आपकी पीठ पीछे विरोध किया करते है वो आपको सफल होने से रोकेंगे।

कन्या राशि: आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है।आज आपको यात्रायें अधिक करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों से समझौता करना पड़ेगा। आप फुल एनर्जी के साथ काम करेंगे।आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, जिससे आपके फाल्लोवर्स बढ़ेंगे। आज राजकीय कामों में सफलता मिलेगी। कोई आपकी मन पसंद वस्तु आपको मिलेगी जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी।

तुला राशि:आज आपको बॉस का दिया हुआ टारगेट पूरा करना होगा। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लायेगा। मेहनत करने से सारा काम आपका आसान होता रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग का अच्छा लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख आनन्द मिलेगा। अपने आराध्य देव की उपासना करने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि:आज आप कोई जरूरत की वस्तु खरीदेंगे।आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति आपकी मेहनत से ऑफिस में आपका स्तर ऊंचा होगा। किसी पारिवारिक सदस्य से आपको सहायता मिलेगी। आज आप किसी नये स्थान पर जाएंगे। आज बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज़ करने की आवश्यकता है,नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

 धनु राशि: आज आपका दिन बहुत ज्यादा ही खुशहाल रहने वाला है।निजी संबंधों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है।आप किसी धार्मिक कार्य को करेंगे। परिवार वालों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की संभावना है। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको अच्छा वेतन देंगे।

मकर राशि: आज आपको किसी मरीज़ की सेवा करने का मौका मिलेगा। ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। इस महीने आप अपने करियर के प्रति ज्यादा चिंता में रहेंगे, परन्तु यह समय घबराहट का नहीं, अपनी क्षमता पर भरोसा करके आगे बढने का समय है। आप धैर्यवान है इसलिए धैर्य रख के काम को करना होगा।

कुंभ राशि:आज आपका दिन बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने वाला है।आपके व्यापार में कोई बाहरी व्यक्ति सहायता करेगा, जिससे आपको काफी लाभ होगा। आज आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट देगा। आपको जिंदगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा जो आपकी जिंदगी में नया मोड़ लायेगा। पॉजिटिव सोच बनाये रखें।

मीन राशि: आज किसी रोचक व्यक्ति के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिल सकता है।आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। प्रॉपर्टी लेने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर से मिलेंगे। रुके हुए कार्यों कों पूरा करने का सही समय है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -