ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों के मानसिक विकास और गणितीय कौशल को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘अबेकस प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं तक के छात्रों के लिए ‘पर्यावरण और विज्ञान क्विज’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना था। ‘अबेकस प्रतियोगिता ‘का उद्देश्य बच्चों में गणना कौशल ,एकाग्रता और त्वरित सोच को प्रोत्साहित करना था ।स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम) से रोहन सिम्हा गौड़ प्रथम, नित्या धीमान ,गीतांशी शर्मा द्वितीय तथा जपनूर सैनी, दलराज तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से रूही रहल प्रथम, रिद्धि, कृषिका द्वितीय तथा अभिनव ,आयुष और रिद्धिका सैनी तृतीय स्थान पर रहे।
एप्पल ग्रुप में (कक्षा तीसरी )’ से रिद्विका प्रथम, समृद्धि शर्मा द्वितीय तथा तनवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा चौथी से प्राक्षी राणा प्रथम, मन्नत परमार द्वितीय तथा अर्शदीप कौशल तृतीय स्थान पर रहे।
‘पर्यावरण और विज्ञान क्विज’
ऑरेंज ग्रुप में ‘इलेक्ट्रा एलीट टीम ”से काशवी पराशर, हेजल, समर्थय, इशिका राणा तथा सक्षम राणा प्रथम स्थान पर रहे। ‘एटम एडमायर टीम ‘से दीक्षिता ठाकुर, गुंजन ,ध्रुव मदान ,
रान्या शर्मा , अर्णव राणा तथा दक्ष द्वितीय स्थान पर रहे । ‘इनोवेटर्स टीम ‘ से सानिया , रुद्र कालरा, सतिंदर चौधरी ,जय कौशल, विहान तथा शौर्य ठाकुर तृतीया स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप में ‘हाइड्रोजन टीम ‘से गुरलीन, दिव्यम, सुहाना तथा अर्णव जसवाल प्रथम स्थान पर रहे। ‘ऑक्सीजन टीम’ से सुहाना पांडा, वामन ,मनराज तथा अर्शिया द्वितीय स्थान पर रहे। ‘हीलियम टीम ‘से जैस्मिन धीमान, संयम, दिव्यांशिका , प्रत्यूष आहूजा तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन में ‘अर्थटीम’ से सहजदीप सिंह ,अरिंजय ओजस्विन इंदौरिया , अक्षिता राजपूत, सानवीं सिंह तथा हरकीत कौर प्रथम स्थान पर रहे।
‘वीनस टीम’ से जाग्रत शर्मा, हरमनजोत सिंह, गुंजन, स्वरित प्रसाद गोंड ,कनव राठौर द्वितीय स्थान पर रहे ।’सैटर्न टीम’ से दक्ष भारद्वाज, कृष्णव शर्मा, हर्षदीप कौर, सार्थक शर्मा तथा तक्ष पुंज तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट जी ने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण और विज्ञान की समझ को बेहतर बनाएं। मुझे गर्व है कि आप सभी ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। हारने और जीतने से अधिक महत्वपूर्ण है, आपकी भागीदारी और सीखने की इच्छा।स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएंँ शैक्षिक विकास के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में भी मदद करती हैं ।