Loading...
- Advertisement -
HomeMohaliPunjab News: अब तक पराली जलाने के मामले में 4711 पर FIR,...

Punjab News: अब तक पराली जलाने के मामले में 4711 पर FIR, 1319 अधिकारियों को नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर में 152 अधिकारियों को नोटिस जारी, AQI 300 पार

मोहालीः पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र द्वारा सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए जा चुके है। हालांकि केंद्र द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना दोगुना लगाने के आदेश भी जारी हो चुके है, लेकिन उसके बावजूद पराली की घटनाएं अभी भी सामने आ रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले 1319 पर्यवेक्षकों व अधिकारियों को नोटिस देकर जवाबतलबी की जा चुकी है। इसके साथ ही खेतों में लगी आग को बुझाने में सही समय पर हरकत में न आने पर 79 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ, बुधवार को राज्य में 179 जगह पराली जलाने की घटनाओं के साथ ही कुल आंकड़ा 10,104 तक पहुंच गया है। पराली जलाने से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़ और पटियाला का अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) भी 300 पार रहा जोकि बहुत खराब है। 18 नवंबर तक जारी किए नोटिस में सबसे ज्यादा 165 अधिकारी गुरदासपुर से हैं। तरनतारन के 164 जालंधर के 152, फिरोजपुर के 134, कपूरथला के 128 व अमृतसर के 127 अधिकारी हैं। मौजूदा धान सीजन में पराली जलाने के केस 10 हजार पार कर गए हैं।

बुधवार को राज्य में 179 जगह पराली जलाने के केस मिले। इनमें सबसे ज्यादा 26-26 केस फिरोजपुर और संगरूर में मिले। मुक्तसर में 20, तरनतारन में 15, फरीदकोट में 14, फाजिल्का में 10, मोगा में 9 व लुधियाना, बठिंडा व बरनाला में 8-8 केस मिले। राज्य में पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना और केस दर्ज होने के बावजूद इन घटनाओं में कमी नहीं आई है। राज्य में अब तक किसानों को कुल एक करोड़ 70 लाख 22 हजार 500 रुपये जुर्माना किया है।

इसमें से एक करोड़ पांच लाख 37 हजार 500 रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 29 लाख 67 हजार 500 रुपये जुर्माना फिरोजपुर में किया है। मोगा में 21 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना किया है। राज्य में पराली जलाने के मामलों में 4711 एफआइआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 809 फिरोजपुर, 550 तरनतारन, 427 संगरूर और 423 पटियाला में दर्ज हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page