Punjab Govt Advertisement
HomePunjabFirozpurPunjab News : विदाई के समय दुल्हन के सिर में लगी गोली,...

Punjab News : विदाई के समय दुल्हन के सिर में लगी गोली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर। शहर के गांव खाई खेमे के में दुल्हन के सिर में गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी होने के बाद जब लड़की की विदाई होने लगी तो किसी ने अचानक गोली चला दी। जो की दुल्हन के सिर पर लग कर निकल गई। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में दुल्हन को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विदाई के समय दुल्हन को लगी गोली

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर इलाके संबंधी पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद छानबीन में जुट गई। जानकारी देते बताया कि लड़की की शादी थी और जब वहां से विदाई होने लगी, तो इस मौके पर किसी ने गोली चला दी जो की दुल्हन को लग गई। लड़की की हालत गंभीर बनी हुए हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं, की गोली किसने चलाई है। फिलहाल अब देखना होगा की इस मामले में जांच के बाद और क्या कुछ निकल कर सामने आता है।

इधर, इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि लड़की के सिर पर गोली लगी है। जिसका इलाज किया जा रहा है। लेकिन अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -