मोगा। शहर में महिला से छीनी गई एक्टिवा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 घंटे में ही दोनों लुटेरों को पकड़ लिया है। जिनसे महिली की छीनी हुई एक्टिवा बरामद कर ली गई है। आरोपियों की पहचान राजिंदर सिंह और प्रीत कमल कोटला राय के रहने वाले के रूप में हुई है।
मामले बारे जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह ने बताया कि 8 नवंबर को महिला हरदीप कौर बाघापुराना से Mandeera गांव की ओर आ रही थी इसी दौरान रस्ते में दो बाइक सवार लुटेरों ने महिला से उसकी एक्टिवा छीन ली। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को मिली। पुलिस ने सूचना पाकर करवाई करते हुए दोनों लुटेरों को 2 घंटे में ही काबू कर लिया और एक्टिवा भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने जांच करते हुए बताया कि इन आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है। वहीं इनके कब्जे से एक मोटर साइकिल भी बरामद हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है कि वह इनका अपना है या चोरी का है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर आगे की जांच करेगी।