मोगा : पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी ने बैंक के ग्राहकों के साथ फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पिछले दो सालों में 69 खाता धारकों के खातों में से लाखों रुपए निकाले है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि मोगा के पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच जो कि शेखा चौक में स्थित है, बैंक के क्लर्क ने धोखाधड़ी की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक के मैनेजर निशांत खोसला की तरफ से बैंक के क्लर्क सतपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।आरोपी सतपाल क्लर्क ने 2022 से लेकर 2024 तक करीब 69 बैंक खाता धारकों के खातों से बिना साइन करवाए खातों से करीब 68 लाख 29 हजार रुपए निकलवा लिए। जिसके बाद अप्रैल में बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद एफआरआई दर्ज की है और आरोपी की तलाश शुरु कर दी।